News

UGC NET जून 2026 आवेदन तारीख कब आएगी जानें पूरी जानकारी

UGC NET june 2026

UGC NET जून 2026 : अगर आप भी UGC NET जून 2026 के फॉर्म का वेट कर रहे थे, तो फाइनली अच्छी खबर आ गई है। NTA ने ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू कर दी है। आप 29 अप्रैल 2026 से अपना फॉर्म भर सकते हैं। बस इस बात का खास ध्यान रखना कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मई 2026 है, तो एकदम आखिरी दिनों के भरोसे बिल्कुल मत बैठना। जो भी लोग असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, JRF निकालने या PhD में एडमिशन लेने के लिए सीरियस होकर तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अब सच में कमर कसने का टाइम आ गया है। फटाफट अपना फॉर्म भरो और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई में लग जाओ।

UGC NET का एग्जाम साल में दो बार होता है। जिनका पीजी पूरा हो गया है या जो फाइनल ईयर में हैं, उनके लिए जून 2026 का चांस बहुत खास है। बस एक बात का ध्यान रखें, फॉर्म भरते टाइम कोई जल्दबाजी न करें। नाम, कैटेगरी, सब्जेक्ट या फोटो-साइन में हुई छोटी सी गलती भी बाद में भारी पड़ सकती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले ही अपने सारे डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स एकदम रेडी करके रख लें।

UGC NET जून 2026 आवेदन तारीख

UGC NET जून 2026 के फॉर्म आ चुके हैं! 29 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन चालू है और फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 मई है। इसके एग्जाम 22 से 30 जून तक कंप्यूटर पर होंगे। यार, लास्ट डेट का वेट बिल्कुल मत करना। एंड टाइम पर वेबसाइट का सर्वर बहुत रुलाता है और पेमेंट भी अक्सर अटक जाती है। बाद की फालतू टेंशन से बचने के लिए टाइम रहते फटाफट अपना फॉर्म भर लो।

UGC NET June 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट। 

यूजीसी नेट जून 2026 के फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसके लिए आपको सीधे इनकी असली वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। आजकल कई फर्जी लिंक और फेक वेबसाइट्स चल रही हैं, तो उनसे बचकर रहें। अपना फॉर्म अच्छे से भरने के बाद अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके जरूर रख लें, क्योंकि यह बहुत जरूरी है।

UGC NET जून 2026 आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको बस UGC NET की असली वाली वेबसाइट पर जाना है।
  2. अगर आप नए हैं, तो सीधे New Registration वाले लिंक पर क्लिक कर दीजिए।
  3. वहां अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बेसिक डिटेल्स भर लें।
  4. इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और पढ़ाई-लिखाई की सारी जानकारी भरें।
  5. फिर अपनी एकदम साफ फोटो, अपने साइन और मांगे गए सारे कागज अपलोड कर दें।
  6. इसके बाद अपनी कैटेगरी के हिसाब से फॉर्म की पूरी फीस जमा कर दें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सारी जानकारी ध्यान से जरूर देख लीजिए।
  8. आखिर में जानकारी पक्की करके उसे अपने पास डाउनलोड कर लीजिए।

UGC NET June 2026 महत्वपूर्ण तिथियों की तालिका

Event Date
आवेदन शुरू 29 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तारीख 20 मई 2026
Correction Window 22 मई से 24 मई 2026
UGC NET June 2026 Exam Date 22 जून से 30 जून 2026

UGC NET जून 2026 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज। 

  • मान्य मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की जानकारी
  • ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट, अगर लागू हो
  • PwD प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • ऑनलाइन पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI

यूजीसी नेट जून 2026 Marksheet Details और Application Info

फॉर्म भरते समय अपनी मार्कशीट की डिटेल्स एकदम ध्यान से भरें। इसमें यूनिवर्सिटी का नाम, पासिंग ईयर, सब्जेक्ट्स और आपके नंबर आते हैं। अगर आपका फाइनल ईयर चल रहा है, तो जो भी डिटेल्स अभी हैं, बस उन्हें ही सही-सही लिख दें। ध्यान रहे, बाद में कागज चेक होते वक्त कोई गलती निकली तो फॉर्म कैंसल हो सकता है।

UGC NET जून 2026 आवेदन से पहले महत्वपूर्ण निर्देश। 

फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि आपको सिर्फ एक ही फॉर्म भरना है। सबमिट करने के बाद गलतियां सुधारने का मौका मुश्किल से मिलता है, इसलिए नाम, जन्म तिथि और पता बिल्कुल सही-सही भरें।
सब्जेक्ट वही चुनें जिससे आपने पीजी (PG) किया हो या जो नियमों के हिसाब से सही हो। इसके अलावा, अपना चालू मोबाइल नंबर और ईमेल ही दें ताकि कोई भी जरूरी मैसेज मिस न हो। अपनी बिल्कुल ताज़ा और साफ फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें और आखिर में फीस जमा करके कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट जरूर निकाल कर रख लें।

UGC NET June 2026 Application Date पर Students के लिए अंतिम सलाह। 

जैसा आपका लक्ष्य JRF, Assistant Professor या PhD admission है, तो आपको UGC NET जून 2026 आवेदन तारीख को हल्के में न लें यानि इसको आसान से टालने वाला नाह समजे दोस्तों आवेदन जल्दी पूरा करें और उसके बाद पाठ्यक्रम, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षा मोड में होगी, इसलिए ऑनलाइन टेस्ट प्रैक्टिस जरूर करें।

पूछे जाने वाले प्रश्न। 

UGC NET जून 2026 आवेदन तारीख कब है?

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और अंतिम तारीख 20 मई 2026 है।

UGC NET June 2026 application form कहां भरें?

कैंडिडेट UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना है।

UGC NET जून 2026 परीक्षा कब कराई जाएगी?

UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक मे होगी।

मेरा नाम रोहित शर्मा है। मैं हिंदी में आसान, साफ और काम की जानकारी लिखता हूं, खासकर महाराष्ट्र से जुड़े विषयों पर। मेरा प्रयास रहता है कि पाठकों को सही, भरोसेमंद और सीधे समझ आने वाली जानकारी मिले।