News

CUET UG 2026 Admit Card जारी,एग्जाम सेंटर और जरूरी इंस्ट्रक्शंस ऐसे चेक करें

CUET UG 2026 Admit Card

अगर आप भी CUET UG 2026 का एग्जाम देने वाले हो, तो आपके लिए एक बढ़िया खबर है। फाइनली एडमिट कार्ड आ गए हैं! मेरी मानो तो अभी जाकर फटाफट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लो और उसमें अपना एग्जाम सेंटर और टाइमिंग चेक कर लो। अक्सर हम लोग जल्दबाजी में नीचे लिखे इंस्ट्रक्शन पढ़ना छोड़ देते हैं और फिर एग्जाम वाले दिन फालतू की टेंशन होती है कि ये क्या हो गया। इसलिए उसमें लिखे सारे रूल्स एक बार ढंग से पढ़ लेना। जब आपको सब कुछ पहले से पता होगा, तो उस दिन कोई भाग-दौड़ या पैनिक नहीं होगा। आप एकदम रिलैक्स होकर अपना पूरा दिमाग सिर्फ पेपर सॉल्व करने में लगा पाओगे।

CUET UG 2026 Admit Card डाउनलोड कैसे करे

जो भी स्टूडेंट इस बार CUET UG 2026 का पेपर दे रहा है, वो टाइम रहते अपना एडमिट कार्ड जरूर निकाल ले। बिना इसके तो सेंटर वाले अंदर भी नहीं घुसने देंगे। एंड टाइम पे साइट डाउन हो जाए या कोई और पंगा हो, इससे अच्छा है कि अभी ही ऑफिशियल साइट से इसे डाउनलोड करके रख लो।

  • सबसे पहले CUET UG की ओफ्फिसल वेबसाइट खोलें।
  • वहां Admit Card Download पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा, सब चेक कर लें।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर रख लें।

CUET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप और एग्जाम सेंटर डिटेल्स कैसे चेक करें?

CUET UG 2026 का एग्जाम सेंटर कहां है, ये आपको एडमिट कार्ड में ही मिल जाएगा। बस वेबसाइट पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालो और इसे डाउनलोड कर लो। डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना सेंटर, एड्रेस, टाइमिंग, फोटो और साइन एक बार अच्छे से चेक कर लेना। देखो, कई बार सेंटर घर से काफी दूर आ जाता है, तो वहां कैसे जाना है इसका हिसाब एक दिन पहले ही लगा लेना। इससे एग्जाम वाले दिन सुबह-सुबह फालतू की हड़बड़ी नहीं होगी और आप बिना किसी टेंशन के शांति से अपना पेपर दे पाओगे।

  • ओफ्फिसल वेबसाइट पर लॉगिन करें
  • एप्लिकेशन नंबर और DOB डालें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • एग्जाम सेंटर का पता ध्यान से पढ़ें ले।

CUET UG के लिए NTA के जरूरी नियम क्या हैं

CUET UG का एग्जाम देने जा रहे बच्चों को NTA के नियम पहले ही जान लेने चाहिए। इससे सेंटर पर एंट्री आसानी से हो जाती है और आप बिना किसी टेंशन के आराम से अपना पेपर दे पाते हैं।

  1. एडमिट कार्ड पक्का रख लेना, उसके बिना वो अंदर नहीं जाने देंगे।
  2.  टाइम से थोड़ा पहले सेंटर पहुंच जाना।
  3. मोबाइल या स्मार्टवॉच भूलकर भी अपने साथ मत ले जाना।
  4. कपड़े एकदम सिंपल पहनकर जाना।
  5. हॉल में चुपचाप बैठना और उनकी रूल्स बात मानना।

CUET अंडरग्रेजुएट 2026 एडमिट कार्ड में गलती मिलने पे क्या करे?

अगर आपका CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड में कोई भी गड़बड़ दिख रही है, जैसे नाम की स्पेलिंग गलत हो, फोटो साफ न हो या सेंटर गलत आ गया हो, तो बिल्कुल पैनिक मत करना।

बस तुरंत NTA की वेबसाइट पर जाओ या हेल्पलाइन पर कॉल करके उन्हें अपनी प्रॉब्लम बता दो। यार, एग्जाम वाले दिन गेट पर चेकिंग बहुत टाइट होती है। अगर डिटेल मैच नहीं की, तो वो लोग सीधे एंट्री रोक देते हैं। वहां खड़े होकर रिक्वेस्ट करने का भी कोई फायदा नहीं होता। इसलिए लास्ट मिनट के इस फालतू ड्रामे और टेंशन से बचने के लिए, इसे अभी सही करवा लो। ऐसा कर लोगे तो पेपर वाले दिन तुम बिना किसी स्ट्रेस के आराम से जाकर अपना बेस्ट दे पाओगे।

पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. CUET UG 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
यह परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया गया है।

Q2. कैसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड ?
छात्र लॉगिन करके एप्लिकेशन नंबर और DOB अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. क्या सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड एक ही हैं?
नहीं, दोनों अलग दस्तावेज हैं और अलग-अलग जानकारी देते हैं।

Q4. परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?
एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो ID अनिवार्य है।

Q5. क्या मोबाइल ले जाना अनुमति है?
नहीं, परीक्षा केंद्र में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।

मेरा नाम रोहित शर्मा है। मैं हिंदी में आसान, साफ और काम की जानकारी लिखता हूं, खासकर महाराष्ट्र से जुड़े विषयों पर। मेरा प्रयास रहता है कि पाठकों को सही, भरोसेमंद और सीधे समझ आने वाली जानकारी मिले।